This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

Showing posts with label CURRENT AFFAIRS. Show all posts
Showing posts with label CURRENT AFFAIRS. Show all posts

Thursday, 11 August 2016

आगामी प्रतियोगिता परीक्षाएं 2016

जुलाई
8 से 30 जुलाई – बिहार लोक सेवा आयोग 56वीं से 59वीं सम्मिलित संयुक्त (मुख्य) लिखित प्रतियोगिता परीक्षा
17 जुलाई – मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक (जनरल ड्यूटी/चालक, प्रधान आरक्षक एवं असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर)    (कम्प्यूटर) परीक्षा, 2016
17 जुलाई – छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2016
17-27 जुलाई – राजस्थान पीएससी प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा, 2015
31 जुलाई – स्टेट बैंक ऑफ इंण्डिया पी.ओ. मुख्य परीक्षा
31 जुलाई – एस.एस.सी. स्टेनोग्राफर (ग्रेड ‘सी’ एवं ‘डी’) परीक्षा, 2016
31 जुलाई – निबंधन, उत्पाद एवं मद्यनिषेध विभाग पटना में उत्पाद सिपाही परीक्षा, 2015
जुलाई – मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग सहायक प्राध्यापक परीक्षा, 2016

अगस्त
7 अगस्त – सिविल सर्विस प्रारम्भिक परीक्षा, 2016
7 अगस्त – यूनाइटेड बैंक ऑफ इण्डिया प्रोबेशनरी ऑफीसर ऑनलाइन परीक्षा, 2016 (स्केल-I)
13 अगस्त – 29वीं बिहार न्यायिक सेवा (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता परीक्षा
20-21 अगस्त – मध्य प्रदेश पीएससी स्टेट इंजीनियरिंग परीक्षा, 2016 (ऑनलाइन अन्तिम तिथि : 20 जुलाई, 2016)
28 अगस्त – राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा, 2016
28 अगस्त – मध्य प्रदेश विकास खण्ड अधिकारी पदोन्नति हेतु सीमित विभागीय परीक्षा, 2016
28 अगस्त – भारतीय वायुसेना कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 2016
अगस्त – एस.एस.सी. संयुक्त स्नातकस्तर परीक्षा (चरण-I) 2016
अगस्त – राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड पशुधन सहायक सीधी भर्ती परीक्षा (ऑनलाइन अन्तिम तिथि : 31 जुलाई, 2016)
अगस्त-सितम्बर – भारतीय तटरक्षक बल नाविक (जनरल ड्यूटी) परीक्षा

सितम्बर
4 सितम्बर – मध्य प्रदेश पुलिस विभाग सूबेदार, उपनिरीक्षक, संवर्ग, प्लाटून कमाण्डर भर्ती हेतु चयन परीक्षा (ऑनलाइन), 2016 (ऑनलाइन अन्तिम तिथि : 22 जुलाई, 2016)
11 सितम्बर – आन्ध्र प्रदेश स्टेट इलिजिबिलिटी टेस्ट (APSET) 2016 (ऑनलाइन अन्तिम तिथि : 25 जुलाई, 2016)
18 सितम्बर – केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2016
18 सितम्बर – राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (II) परीक्षा, 2016
25 सितम्बर – भारत संचार निगम लिमिटेड जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा (ऑनलाइन अन्तिम तिथि : 10 अगस्त, 2016)
25 सितम्बर – सीमा सुरक्षा बल सहायक उपनिरीक्षक (रेडियो मैकेनिक) व हैड काँस्टेबिल (रेडियो ऑपरेटर) सीधी भर्ती परीक्षा
सितम्बर-अक्टूबर – भारतीय नौसेना आर्टिफिसर अप्रेन्टिस भर्ती परीक्षा
सितम्बर – राजस्थान पीएससी लिपिक ग्रेड द्वितीय संयुक्त प्रतियोगी पुन: परीक्षा, 2013

Rio Olympic: जिम्नास्टिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनीं दीपा

                    52 वर्षों के बाद ओलंपिक खेलों की जिम्नास्टिक स्पर्धा में पहली भारतीय महिला एथलीट के तौर पर प्रवेश कर पहले ही इतिहास रच चुकीं दीपा कर्माकर ने रविवार को रियो ओलंपिक के वॉल्ट के फाइनल में प्रवेश कर एक और इतिहास रच दिया. दीपा जिम्नास्टिक की सभी पांच क्वालिफिकेशन सबडिवीजन स्पर्धा के समापन के बाद वॉल्ट में आठवें स्थान पर रहीं, जो फाइनल में क्वालिफाई करने के लिए आखिरी स्थान था. 
 
                 दीपा ने रविवार को हुए तीसरी सबडिवीजन क्वालिफाइंग स्पर्धा के वॉल्ट में 14.850 अंक हासिल किया. तीसरे सबडिवीजन की समाप्ति पर दीपा छठे स्थान पर थीं, लेकिन अमेरिका की सिमोन बाइल्स और कनाडा की शैलन ओल्सेन आखिरी के दो सबडिवीजन से फाइनल में प्रवेश करने में सफल रहीं.

सिमोन बाइल्स ने वॉल्ट में 16.050 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान के साथ फाइनल में प्रवेश किया, जबकि दीपा सबसे निचले आठवें पायदान के साथ फाइनल में पहुंची हैं. इससे स्पष्ट है कि दीपा को फाइनल में पदक हासिल करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा.

                  कलात्मक जिम्नास्टिक स्पर्धा के क्वालिफिकेशन सबडिवीजन-3 में दीपा का ओवरऑल प्रदर्शन तो औसत रहा, लेकिन वॉल्ट में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है.

                 दीपा ने वॉल्ट में बेहद कठिन माने जाने वाले प्रोदुनोवा को सफलतापूर्वक अंजाम दिया और रियो-2016 में ऐसा करने वाली वह एकमात्र जिम्नास्ट रहीं. हालांकि अमेरिका की सीमोन बाइल्स ने प्रोदुनोवा जैसा कठिन मार्ग न चुनने के बावजूद प्रदर्शित कर दिया है कि अन्य वॉल्ट कलाओं के जरिए भी अधिक अंक हासिल किए जा सकते हैं.

                  दीपा का ऑल अराउंड प्रदर्शन औसत रहा और उन्होंने 51.665 का स्कोर करते हुए 61 प्रतिभागियों में 51वां स्थान हासिल किया, जबकि ऑल अराउंड के फाइनल में 29वें स्थान तक की कुल 24 खिलाड़ियों ने फाइनल में प्रवेश किया है. दीपा अब 14 अगस्त को वॉल्ट स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में पदक की दावेदारी पेश करेंगी.



Wednesday, 10 August 2016

Current Affairs (10-Aug-2016)

1. इरोम शर्मिला ने 16 साल से जारी अनशन तोड़ा

    Image result for Irom Sharmila ends 16-year-long fast
  • मणिपुर की सामाजिक कार्यकर्ता इरोम शर्मिला (44) ने बीते 16 वर्षों से सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम (AFSPA) 1958 के खिलाफ जारी अपना अनशन तोड़ दिया। उन्हें 10,000 रुपये के बॉंड पर जमानत दी गई। 
  • हालांकि 23 अगस्त को अदालत में उनका पुन: परीक्षण किया जायेगा।
  • शर्मिला ने घोषणा की है कि वह 2017 में मणिपुर विधानसभा चुनाव लडेगी।

2. सामाजिक बुराइयों के खिलाफ महाराष्‍ट्र का भारत छोड़ो आंदोलन 2 शुरू

  • महाराष्‍ट्र सरकार ने भारत छोड़ो आंदोलन की प्‍लेटिनम जुबली समारोह मनाने के दौरान विभिन्‍न तरह की सामाजिक बुराइयों के खिलाफ तथा स्‍वराज को सुराज में बदलने के लिये भारत छोड़ो आंदोलन का शुभारंभ किया।
  • इसका उद्देश्य राष्‍ट्र में फैले भ्रष्‍टाचार, किसानों की आत्‍महत्‍या की समस्‍या, कुपोषण जल बर्बादी, आतंकवाद और सामाजिक बुराइयों व नशे को मिटाना है। 

 

3. एप्पल ने टूरी कंपनी खरीदी

  • एप्पल ने आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन क्षेत्र में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए स्टार्ट-अप कंपनी टूरी खरीद ली है।
  • टूरी मशीन लर्निग एप्लिकेशन को आसानी से मापने के लिए टूल्स का निर्माण करती है।
  • इस कदम से एप्पल आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में प्रतिद्वंद्वी    कंपनियों     माइक्रोसॉफ्ट, गूगल व अमेजन का सामना कर सकेगी

4. रैंडस्टेड ने जॉब पोर्टल मॉन्स्टर का अधिग्रहण किया

  • एम्स्टर्डम स्थित मानव संसाधन सलाहकार फर्म रेंडस्टेड होल्डिंग्स ने घोषणा की है कि वह 429 मिलियन अमरीकी डालर में जॉब पोर्टल मॉन्स्टर का अधिग्रहण कर रही है।
  • अधिग्रहण के बाद, मॉन्स्टर अपने ब्रांड नाम के साथ एक अलग इकाई के रूप में काम करेगी।
  • रेंडस्टेड द्वारा इस वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में सौदा पूरा करने की उम्मीद है।

5. दिनेश कुमार खारा एसबीआई के प्रबंध निदेशक नियुक्त

  • दिनेश कुमार खारा को भारतीय स्टेट बैंक का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
  • कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के आदेश के अनुसार मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने खारा को तीन साल की अवधि के लिए नियुक्त किया है। उनके कामकाज की समीक्षा के बाद कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।
  • वह फिलहाल एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट प्राइवेट लि. के प्रबंध निदेशक तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी हैं।
  • अशोक कुमार गर्ग तथा राज कुमार वर्मा को क्रमश बैंक आफ बड़ौदा तथा यूनियन बैंक आफ इंडिया का कार्यकारी निदेशक ईडी नियुक्त किया गया है।
  • गोपाल मुरली भगत तथा हिमांशु जोशी को क्रमश कारपोरेशन बैंक तथा ओरिएंटल बैंक आफ कामर्स का ईडी नियुक्त किया गया है।

6. के एम हनुमंथारयप्पा केन्द्रीय रेशम बोर्ड के नए चैयरमेन नियुक्त

  • के एम हनुमंथारयप्पा को तीन साल की अवधि के लिए कपड़ा मंत्रालय के अधीन केन्द्रीय रेशम बोर्ड का नया चैयरमेन नियुक्त किया गया है।
  • वह केन्द्रीय रेशम बोर्ड के 25वें चैयरमेन हैं।
  • वह एक बुनकर है और एन एस बिस्सेगोडा का स्थान लेंगे।

 

 

7. पवन मुंजाल हीरो मोटो कार्प के सीएमडी, सीईओ पद पर फिर से नियुक्त

  • दोपहिया वाहन बनाने वाली हीरो मोटो कार्प ने पवन मुंजाल को चेयरमैन, प्रबंध निदेशक सीएमडी तथा सीईओ फिर से पांच साल के लिये नियुक्त किया है। मुंजाल का मौजदा कार्यकाल इस साल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा था।
  • साथ ही कंपनी के परिचालन एवं आपूर्ति श्रृंखला के प्रमुख विक्रम कासबेकर को पदोन्नत कर निदेशक मंडल में शामिल किया गया है।
  • इन दोनों के अलावा कंपनी ने नीरजा शर्मा को कंपनी सचिव व मुख्य अनुपालन अधिकारी नियुक्त किया है। 
 

8. अभिजीत ने जीता राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप का खिताब

  • ग्रैंडमास्टर व पूर्व विश्व जूनियर चैंपियन अभिजीत गुप्ता ने राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप खिताब कायम रखा। उन्होने 2015 में भी यह खिताब जीता था।
  • यह 20वीं राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप थी व श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित हुई।
  • अंतरराष्ट्रीय महिला मास्टर तानिया सचदेव ने भी स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाला। सीनियर वर्ग के सभी पदक भारतीय खिलाड़ियों ने जीते।
  • ग्रैंडमास्टर एसएल नारायणन और दीप चक्रवर्ती को ओपन वर्ग में क्रमश: रजत और कांस्य पदक प्राप्त हुए।

9. योगगुरु टीकेवी डेसीकाचर का निधन

  • प्रसिद्ध योगगुरु टीकेवी डेसीकाचर का 8 अगस्त 2016 को चेन्नई में निधन हो गया। वे 78 वर्ष के थे।
  • उन्हें योगाभ्यास को स्वास्थ्य लाभ एवं थेरेपी बनाने का श्रेय जाता है।
  • वर्ष 1976 में उन्होंने कृष्णमचार्य योगा मंदिरम की स्थापना की जिसमें 1000 से अधिक छात्र पढ़ते हैं।